भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने झण्डारोहण किया

भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने झण्डारोहण किया

जयपुर 15 अगस्त 2017। भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 8.30 बजे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवम् भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने झण्डारोहण किया। झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्च्यात भाजपा पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओ ने स्वतंत्रता दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी तथा मिठाईयाँ बांटी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हूए कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है। समस्त भारतवासियों को भ्रष्टाचार से मुक्ति, गंदगी से मुक्ति, जातिवाद से मुक्ति, साम्प्रदायिकता से मुक्ति, आतंकवाद से मुक्ति का संकल्प लेना चाहिए। इस संकल्प से निश्च्यत रूप से भारत पुनः सोने की चिड़िया बनेगा एवं विश्व पटल पर अग्रणी देश बनेगा व अशोक परनामी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी प्रदेशवासियों  बधाई दी। झण्डारोहण के अवसर पर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा , सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, प्रदेश मंत्री अरूण अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सोहनलाल ताम्बी, मुकेश चेलावत, प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा , एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीणा, एस.सी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. महेन्द्रा, पूर्व प्रदेष महामंत्री सतीश पूनियां, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, नीति विषयक शोध प्रमुख अखिल शुक्ला, चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग प्रमुख नाहरसिंह माहेश्वरी, विधि प्रकोष्ठ  संयोजक सुरेन्द्र सिंह नरूका, देवस्थान विभाग के अध्यक्ष एस.डी. शर्मा , युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, राजस्थान राज्य भंडारण निगम अध्यक्ष जर्नादन सिंह गहलोत, केशकला बोर्ड अध्यक्ष मोहन मोरवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post