भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक

जयपुर दिनांक 22 जुलाई, 2017। आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. महेन्द्रा के नेतृत्व में दिल्ली रोड़ स्थित होटल अशोक पैलेस में आयोजित की गई।

मोर्चा मीडिया प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि बैठक में आगामी 30.07.2017 को मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जायेगी।कार्यसमिति की बैठक को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वी.सोनकर जी सम्बोधित करेंगे।

मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. ओ.पी. महेन्द्रा ने बैठक में सम्भाग प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाया जायें। साथ ही 30 जुलाई को केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए श्री रामनाथ कोविंद जी के राष्ट्रपति बनने पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

दिनेश वर्मा ने बताया कि बैठक में मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.ओ.पी. महेन्द्रा, महामंत्री मुकेश गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. जी.एस. विसनार, देवकरण फुलवारी, ओ.पी. नायक, अशोक साँखला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post