संविधान दिवस पर अम्बेडकर जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण

संविधान दिवस पर अम्बेडकर जी की मूर्ति पर मार्ल्यापण

जयपुर, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आज देश के संविधान दिवस पर देश का संविधान लिखने वाले डा0 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ती पर मार्ल्यपण कर बाबा साहेब के प्रति कृर्त्यगता प्रकट की गई।

शहर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश किराड़ ने बताया कि इस अवसर पर शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन बाबा साहेब की मूर्ती पर माल्यपर्ण कर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की बाबा साहेब के लिखे संविधान से आज पूरा देश एकता के सूत्र मे बंधा हुआ है और हर नागरिक समानता के अधिकार से जीवन ज्ञापन कर रहा है।

इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश मंत्री मुकेश गर्ग सहित बड़ी संख्या मे मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के आगे पुष्पाजंलि अर्पित की।

download-pdf

Share this post