राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास पर

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास पर

जयपुर दिनांक 20 जुलाई, 2017। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज पत्रकार वार्त्ता को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के तीन दिवसीय राजस्थान प्रवास की जानकारी दी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्पूर्ण भारत में संगठनात्मक मजबूती के लिये प्रत्येक राज्य में प्रवास कर रहे है, उसी कड़ी में दिनांक 21, 22 एवं 23 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी राजस्थान पधार रहे है।

परनामी ने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट पर प्रातः 10.30 बजे अमित शाह जी पहुँचेंगे। वहाँ पर प्रदेश पदाधिकारी एवं राजस्थान सरकार के मंत्रीगण उनका स्वागत करेंगे। हवाई अड्डे के बाहर महिला मोर्चा द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जायेगा।

परनामी ने बताया कि हवाई अड्डे के पश्चात् जवाहर सर्किल, वर्ल्ड टेªड पार्क के सामने, शिक्षा संकुल, गाँधी सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, अम्बेड़कर सर्किल, महात्मा ज्योतिराव फूले सर्किल पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गाँधी सर्किल पर गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे, इसके पश्चात् अम्बेड़कर सर्किल पर अम्बेड़कर जी की मूर्ति पर एवं महात्मा ज्योतिराव फूले सर्किल पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे।

परनामी ने बताया कि दिनांक 21.07.2017 को दोपहर 12.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन करेंगे, दोपहर 12.15 बजे मंत्रीमण्डल की बैठक, दोपहर 2.00 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कौर कमेटी, सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, विभाग प्रदेश प्रमुख, प्रकल्प प्रदेश प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला संगठन प्रभारियों की बैठक, अपराह्न 4.00 बजे प्रबुद्धजन (सी.ए., वकील, डॉक्टर, लेखक) बैठक, सायं 6.30 बजे आई.टी., सोशल मीडिया व प्रदेश मीडिया टीम की बैठक, रात्रि 7.30 बजे आजीवन सहयोग निधि एवं कार्यालय कोष लेखा-जोखा की बैठक करेंगे।

परनामी ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी दिनांक 22.07.2017 को प्रातः 9.00 बजे विभिन्न समाजों के प्रतिष्ठित नागरिक व साधु-सन्तों के साथ होटल शकुन, सी-स्कीम, जयपुर में मुलाकात कार्यक्रम, प्रातः 10.00 बजे प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व संगठन प्रभारी की बैठक, प्रातः 11.00 बजे मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, प्रकल्प प्रदेश प्रमुख, विभाग प्रदेश प्रमुख, प्रदेश प्रभारी (मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग) की बैठक, दोपहर 12.00 बजे बैठक सांसद (लोकसभा व राज्यसभा) व विधायक की बैठक, दोपहर 2.30 बजे पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगे।

परनामी ने बताया कि दिनांक 23.07.2017 को प्रातः 9.00 बजे प्रदेश कौर कमेटी की बैठक, प्रातः 10.00 बजे पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश समिति, विस्तारक कार्ययोजना प्रदेश समिति (6 माह व 1 वर्ष) एवं विस्तारक पालक (अभिभावक) की बैठक, प्रातः 11.00 बजे विचार परिवार बैठक, दोपहर 1.00 बजे बोर्ड़/निगम/आयोग के अध्यक्ष, नगर सुधार न्यास अध्यक्ष, महापौर, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों से बैठक, दोपहर 2.00 बजे चुनाव प्रबन्धन-प्रदेश कौर कमेटी (लोकसभा चुनाव पर चर्चा) की बैठक करेंगे।

Share this post