जयपुर शहर युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण अभियान

जयपुर शहर युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण अभियान

सादर प्रकाशनार्थ।

आज दिनांक 7 अगस्त 2016। जयपुर शहर युवा मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुम्भारभ युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अरविन्द स्वामी द्वारा मालवीय नगर मण्डल के वार्ड नं. 56 मे स्थित जनकपुरी प्रथम मे 101 पौधे लगाकर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सुमन शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष संयज जैन व स्थानीय पार्षद हरीश अजमेरा व युवा मोर्चा के दिपेश मिश्रा, अजय सिंह चौहान, राजवीर सिंह नाथावत व सैकडो स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। और मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का आवह्ान किया व अधिक से अधिक पौधे लगाने की शपथ दिलाई।

युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष अरविन्द स्वामी ने बताया कि पूरे जयपुर शहर में 51000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मान्नीय मुख्यमंत्री के जयपुर शहर के विजन को लेकर शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे स्थानीय विधायको के सहयोग से पूरे जयपुर को और अधिक सुन्दर बनाने के लिए 51000 हजार पौधे लगाये जायेगे।

 

download-pdf

Share this post