भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 3 दिवसीय राजस्थान दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 3 दिवसीय राजस्थान दौरा

जयपुर, 23 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 3 दिवसीय राजस्थान दौरे ने आज तीसरे दिन सुबह 9.00 बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

भाजपा के मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे,राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी,अर्जुन मेघवाल, गृह मंत्री गुलाब चन्द कटारिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी उपस्थित रहे एवं संगठनात्मक मजबूती के एजेण्डे पर बातचीत की।

आनन्द शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने प्रातः 10.00 बजे पण्ड़ित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष प्रदेश समिति, विस्तारक कार्ययोजना प्रदेश समिति, एवं विस्तारक पालक (अभिभावक) की बैठक, दोपहर 1.00 बजे बोर्ड/निगम/आयोग के अध्यक्ष, नगर सुधार न्यास अध्यक्ष, महापौर, जिला प्रमुख, पंचायत समिति प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों से बैठक, दोपहर 3.00 बजे चुनाव प्रबन्धन-प्रदेश कोर कमेटी (लोकसभा चुनाव पर चर्चा) की बैठक ली।

शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश,राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, डॉ. अनिल जैन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 29 के बूथ नं. 105 के प्रमुख रमेश पचारिया के घर जाकर भोजन किया।

Share this post