अमित शाह जी का हवाई अड्डे पर पुष्प-मालाओं एवं पुष्प गुच्छ व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया

अमित शाह जी का हवाई अड्डे पर पुष्प-मालाओं एवं पुष्प गुच्छ व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया

जयपुर दिनांक 21 जुलाई, 2017। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अमित शाह जी के जयपुर आगमन पर सांगानेर हवाई अड्डे पर पुष्प-मालाओं एवं पुष्प गुच्छ व पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सांसद एवं प्रदेश सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी, उत्तरप्रदेश  के महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय प्रभारी विभाग एवं प्रकल्प अरविन्द मेनन, राष्ट्रीय प्रमुख आई.टी. विभाग अमित मालवीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल,कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ में सैकड़ों कार्यकर्ताओं  द्वारा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का जवाहर सर्किल, वर्ल्ड टेªड पार्क के सामने, शिक्षा संकुल, गाँधी सर्किल, जे.डी.ए. सर्किल, अम्बेड़कर सर्किल, महात्मा ज्योतिराव फूले सर्किल पर माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी द्वारा गाँधी सर्किल पर गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण, इसके पश्चात् अम्बेड़कर सर्किल पर अम्बेड़कर जी की मूर्ति पर एवं महात्मा ज्योतिराव फूले सर्किल पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सम्मान किया।

आनन्द शर्मा ने बताया कि मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने दोपहर 12.00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन किया। दोपहर 12.15 बजे मंत्रीमण्डल की बैठक ली, दोपहर 2.00 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कौर कमेटी, सांसद, विधायक, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, विभाग प्रदेश प्रमुख, प्रकल्प प्रदेश प्रमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला संगठन प्रभारियों की बैठक ली, अपराह्न 4.00 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में प्रबुद्धजन (सी.ए., वकील,डॉक्टर, लेखक) बैठक ली, सायं 6.00 बजे आई.टी., सोशल मीडिया व प्रदेश मीडिया टीम की बैठक ली। तथा रात्रि 7.30 बजे आजीवन सहयोग निधि एवं कार्यालय कोष लेखा-जोखा की बैठक ली।

Share this post