आज सुबह सांसद ,किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट के निधन हो गया

आज सुबह सांसद ,किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट के निधन हो गया

जयपुर, 09 अगस्त। आज तड़के प्रातः 6.15 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवरलाल जाट के निधन से भाजपा परिवार एवं प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रात्रि करीबन 8.00 बजे प्रो. सांवरलाल जाट के पार्थिव शरीर को भाजपा प्रदेश कार्यालय के सुन्दर सिंह भण्डारी सभागार में अन्तिम दर्शनार्थ रखा गया। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, मंत्रिमंडल के सदस्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, पीडब्लयूडी मंत्री यूनुस खान, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कपलानी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, खान मंत्री सुरेन्द्र पाल टीटी, वन मंत्री राजकुमार रिणवा, बंशीधर बाजिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश मंत्री अरूण अग्रवाल, सांसद रामनारायण डूडी, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल तांबी, मुकेश चेलावत, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, जयपुर महापौर अशोक लाहोटी, पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल नागर, विभिन्न बोर्ड निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर प्रो. सांवरलाल जाट को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल शर्मा, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी जी की ओर से भेजे गए पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि के पश्चात् उनके पार्थिव देह को स्थान फूलों से सजे ट्रक में उनके मानसरोवर स्थित निवास स्थान ले जाया गया। कल दिनांक 10 अगस्त को प्रातः 07.00 बजे मानसरोवर स्थित निवास स्थान से प्रो. सांवरलाल जाट के पार्थिव शरीर को उनके गांव गोपालपुरा, भिनाय (अजमेर) ले जाया जाएगा।

Share this post