जयपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक

जयपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक

जयपुर दिनांक 06 दिसम्बर, 2017। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की बैठक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य एजेण्डा संगठन से जुड़े हुए कार्यो जैसे कि:-

1. संगठनात्मक कार्यों की रचना
2. रचनात्मक कार्य
3. संवाद कार्यक्रम पर
4. मन की बात
5. महापुरूषों की जयन्ती एवं धार्मिक स्थलों का स्वच्छता अभियान
6. विशेष सदस्यता अभियान

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारीगण एवं जिलाध्यक्षों को संगठन के द्वारा बतायी कार्यशैली की सभी को जिम्मेदारी देकर मण्डल व जिलाध्यक्षों को कार्य का विभाजन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा राष्ट्रगान कार्यक्रम कर ‘‘बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जी’’ की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन किया।
मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि ‘‘गोविन्द गुरू कमल कला संगोष्ठी’’ के कार्यक्रम मण्डल स्तर तक किये जाये। उन्होंने बताया कि कोटा के कौट्या भील एवं बून्दी के बून्दा मीणा की पुण्यतिथि के कार्यक्रम पार्टी के द्वारा बनाये जायें, जिससे वहाँ के लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़े।

मोर्चे के प्रदेश महामंत्री खेमराज गरासिया द्वारा आये हुए समस्त पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्Ÿााओं को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मोर्चे के प्रदेश महामंत्री खेमराज गरासिया, प्रदेश मंत्री नारायण जी, मेघराज मीना, गिर्राज मीना, जयपुर सम्भाग प्रभारी पंकज मीणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी ग्यारसी लाल मीना, प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाध्यक्ष, सम्भाग प्रभारी, जिला प्रभारी एवं पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share this post