राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई

राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई

जयपुर, 03-12-2016- भारतीय जनता पार्टी सी.ए. प्रकोष्ठ की राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई।

बैठक में नोट विमुद्रीकरण के विरूद्ध में फैलाई गई भ्रांतियों के बारे में एवं कैशलैस ट्रांसजेक्शन के बारे में चर्चा की गई। सभी आए हुए सदस्यों को विमुद्रीकरण के बारे में एवं कैशलैस ट्रांसजेक्शन के बारे में विस्तार से बताया गया और इसको किस तरीके से समाज के विभिन्न वर्गों में संगोष्ठियां कर इसके बारे में जानकारियां दी जाए इस बारे में चर्चा की गई।

भाजपा सी.ए. प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश मंगल ने स्वागत भाषण में कहा कि सी.ए. प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आमजन में जाकर के नोट विमुद्रीकरण के विरूद्ध में फैलाई गई भ्रांतियों के बारे में एवं कैशलैस ट्रांसजेक्शन के बारे में जनता को जागरूक करना चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो नोट विमुद्रीकरण कर कालाधन, भ्रष्टाचार, नकली नोट व आतंकवादियों को की जा रही फण्डिग को जबरदस्त चोट पहुंचाई है, उसके बारे में आम जनता को अवगत कराएं।

बैठक में भाजपा सी.ए. प्रकोष्ठ के सह-संयोजक आर. पी. विजय ने आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया एवं नोट विमुद्रीकरण के लाभों एवं कैशलैस ट्रांसजेक्शन के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

बैठक में भाजपा सी.ए. प्रकोष्ठ के सतीश सरीन, रविन्द्र बड़ाया, अनिल शाह, रोहित रोहाटिया, अनूप डालमिया, आशीष कोठारी, रवि विजय आदि उपस्थित थे।

download-pdf

Share this post