पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तारक दो-दिवसीय वर्ग का 27 अप्रैल को जयपुर में आयोजन होगा

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तारक दो-दिवसीय वर्ग का 27 अप्रैल को जयपुर में आयोजन होगा

जयपुर, दिनांक 26 अप्रैल, 2017। भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तारक दो-दिवसीय वर्ग का 27 अप्रैल को हैवा हैवन्स रिसोर्ट, जामडौली चौराहा, जयपुर में आयोजित होगा। प्रातः 11.00 बजे दो-दिवसीय वर्ग का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी द्वारा किया जायेगा। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे,
प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मार्ग दर्शन प्राप्त होगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ग की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे केन्द्रीय सरकार की उपलब्धियाँ एवं कार्यशैली पर अपना व्याख्यान देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन और एकात्म मानववाद विषय पर वर्ग कार्यकर्ताओं को मार्ग दर्शन देंगे।

दोपहर बाद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश राय खन्ना शिविरार्थियों से सुझाव लेंगे एवं उनकी राजनैतिक प्रश्नों पर जिज्ञासा समाधान करेंगे।

राजस्थान के गृहमंत्री श्री गुलाबचन्द कटारिया वर्ग में भाजपा की कार्य पद्धति एवं कार्यकर्त्ता विकास विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री श्री व्ही. सतीश जी विस्तारक की भूमिका एवं राष्ट्रीय कार्य विस्तार योजना विषय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

वर्ग में 28 अप्रैल को चार विषय के सत्र होंगे एवं दोपहर पश्चात् समापन समारोह होगा।

Share this post