कार्यशाला को उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी करेंगे

कार्यशाला को उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी करेंगे

जयपुर 19 मई 2017 – 21 मई 2017 को नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में भाजपा राजस्थान मीडिया के एवं विभिन्न परिचर्चा में भाग लेने वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि 21 मई 2017 को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, 11 अशोक  रोड़, नई दिल्ली में मीडिया से संबंधित एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला को उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी करेंगे एवं अन्य केन्द्रीय नेताओं के उद्बोधन होंगे।

आनन्द शर्मा ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार के 3 वर्ष होने वाले हैं, केन्द्र एवं भाजपा राज्यों की सरकारें गांव, गरीब, किसान को केन्द्र बिन्दु मानकर योजनाएं बना रहे हैं, जिसका निश्चित रूप से लाभ जनता को मिल रहा है। करीबन 156 सप्ताह केन्द्री सरकार के पूर्ण हो चुके हैं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में 156 सप्ताह में करीबन 156 योजनाएं लागू हो चुकी हैं तथा जनता उसका लाभ उठा रही है।

शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला में राजस्थान से धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, राज्य वित्त  आयोग की अध्यक्षा ज्योति किरण शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का सिंह गुर्जर, भाजपा प्रदेष मंत्री मुकेश दाधीच, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मुकेश चेलावत, मीडिया विभाग प्रमुख पिंकेश पोरवाल, तन्मय शर्मा, पूर्व महापौर पंकज जोशी, पूर्व उप महापौर मनीश पारीक, महिला मोर्चा प्रवक्ता निमिशा मुकुन्द, जयपुर शहर मंत्री लक्ष्मीकांत पारीक शामिल होंगे।

Share this post