नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की प्रदेश कार्यसमिति की कार्यशाला का आयोजन

नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की प्रदेश कार्यसमिति की कार्यशाला का आयोजन

जयपुर दिनांक 13 जुलाई, 2017। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामकिशोर मीना जी के अनुमोदन से मोर्चे की नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की प्रदेश कार्यसमिति की कार्यशाला दिनांक 15 जुलाई, 2017 को प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक वेस्ता होटल मौर्य प्लेस, राजमन्दिर सिनेमा हॉल के पीछे, एम.आई. रोड़, जयपुर में आयोजित की जायेगी।

अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि कार्यशाला में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी एवं विशेष आमंत्रित अतिथि भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री संजय जैन होंगे।

मोर्चे के प्रदेश कार्यालय प्रभारी गोपाल लाल मीना ने बताया कि कार्यशाला में देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा किये गये लोककल्याणकारी कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी देने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में 180$ व लोकसभा चुनावों में 25 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के राजस्थान प्रवास पर मोर्चे की भूमिका व योजनाओं का कैसे क्रियानवयन हो इस पर विचार किया जावेगा तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों व जिलाध्यक्षाकों को योजनाओं को गाँव-गाँव, ढ़ाणी-ढ़ाणी तक पहुँचाने तथा आमजन को लाभान्वित करने हेतु क्षेत्रवार जिम्मेदारियाँ दी जावेगी।मुख्यमंत्री द्वारा दिया नया नारा ‘‘हर बूथ भाजपा-हर वोट भाजपा’’ को भी आमजन तक पहुँचाने का कार्यक्रम तय किया जावेगा। इसके साथ प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया जायेगा।

Share this post