राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी के दो दिवसीय दौरा

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी के दो दिवसीय दौरा

जयपुर 23 जून 2017- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश  जी के दो दिवसीय राजस्थान प्रवास के दूसरे दिन होटल पार्क प्राईम में विभिन्न स्तर पर बैठकों का आयोजन किया गया।.

इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा प्रदेश  महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया भी उपस्थित थे।
सर्वप्रथम दोपहर 12.00 बजे प्रदेश  पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर हुई।

भाजपा के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री षिवप्रकाष जी एवं भाजपा प्रदेषाध्यक्ष अषोक परनामी सहित उपस्थित सभी प्रदेश  पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में समस्त मोर्चो के अध्यक्ष भी सम्मिलित हुए। उसके पष्चात् दोपहर 2.30 बजे मोर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक,तथा सांयकाल 5.00 बजे भाजपा के विभिन्न विभाग एवं प्रकल्प प्रमुखों की बैठक एवं अंत में सोशल मीडिया की प्रदेश  टीम की बैठक सम्पन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने विभिन्न बैठकों को संबोधित करते हुए आज भाजपा विश्व से बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है हम सभी संगठनतंत्र से निकले हुए कार्यकर्ता है। हमारी कार्यपद्धति की विशेषता है कि हम प्रदेष स्तर से बूथ स्तर तक जाकर भाजपा का संगठन हर क्षेत्र, प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं। आज केन्द्र में एवं राज्यों में भाजपा सरकारें वर्षों से जो उपेक्षित है उन तक अपनी सकारात्मक कार्ययोजना पहुंचा रही है, जिसका फायदा सभी वर्ग उठाएं यही सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी ने 9 माह पूर्व केन्द्रीय पदाधिकारियों को प्रदेशों  में जाकर बूथ से प्रदेश  स्तर तक बैठकें आयोजित करने को कहा था, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिले एवं वर्तमान में भाजपा का वृटवृक्ष जो फैल रहा है वह दशकों तक बरकरार रहे इसलिए आज की विभिन्न स्तर की बैठकें संगठन को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेगा।

अशोक परनामी ने कहा कि बैठकों में सभी मोर्चो, विभागों एवं प्रकल्पों को एक निश्चित कार्ययोजना दी गई है जो अपने-अपने विषय के अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आगामी आने वाले महिनों में कारगर सिद्ध होगी।

Share this post