मुख्यालय में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयन्ती को मनाये जाने के लिए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद कमाण्डो की अध्यक्षता में बैठक हुई

मुख्यालय में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयन्ती को मनाये जाने के लिए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद कमाण्डो की अध्यक्षता में बैठक हुई

जयपुर 1 अक्टबर 2016। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की आज भाजपा मुख्यालय में ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयन्ती 15 अक्टूबर को मनाये जाने के लिए मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद कमाण्डो की अध्यक्षता में बैठक हुई। हाल ही मे भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के प्रति उठाये गये कदम का बैठक मे सर्वसम्मति से स्वागत किया, तथा भरोसा दिलाया कि राज्य का मुस्लिम समाज नरेन्द्र मोदी के समर्थन में खडा है।

महामंत्री हमीद मेवाती ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने जिलों में तत्काल कार्यकारिणी गठित कर प्रदेश कार्यालय को सूचित करें।

बैठक की कार्यवाही का विवरण देते हुए मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि राज्यभर में सभी जिला स्तर एवं पंचायत स्तर तक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयन्ती मनायी जाने की तैयारी मे सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित कर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले मे प्रभारी नियुक्त गये।

बैठक को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मजीद मलीक कमाण्डो, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहनलाल ताम्बी महामंत्री मुन्सिफ अली खान, हमीद मेवाती, ने संबोधित किया।

 

Share this post