जयपुर में भाजपा आई.टी. विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया

जयपुर में भाजपा आई.टी. विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया

26 नवम्बर 2016 जयपुर। आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर में भाजपा आई.टी. विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार भाजपा आई.टी. विभाग प्रदेशभर में मण्डल स्तर तक एक जागरूकता अभियान की कार्यशाला आयोजित करेगा। जिसमें कार्यकर्त्ताओं तथा आमजन को कैश-लैस ट्राँजेक्शन के बारे में जानकारी दी जायेगी।

नोटबन्दी के बाद कैश लेन-देन में कम से कम ट्राँजेक्शन हो, इस निमित्त  ये जागरूकता कार्यशालाऐं आयोजित की जायेगी। प्रदेश स्तर पर आयोजित हुई इस कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल जी के निर्देशानुसार आई.टी. विभाग प्रत्येक मण्डल पर इस प्रकार की कार्यशालाऐं एक हफ्ते के अन्दर आयोजित करेगा।

प्रदेश आई.टी. विभाग के संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था को कैश ट्राँजेक्शन से मुक्ति दिलाने के लिए यह जरूरी है कि आमजन और कार्यकर्त्ताओं को मोबाईल एवं पी.ओ.एस. आधारित बैंकिंग के बारे में जानकारी देना नितान्त आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखकर प्रत्येक मण्डल में पॉवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आई.टी. सेल मोबाईल एवं पी.ओ.एस. आधारित बैंकिंग की जानकारी कार्यकर्त्ताओं एवं आमजन को देगा।

प्रदेश आई.टी. विभाग के डेटा बेस इंचार्ज मयंक जैन ने एक पॉवर पाईन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से आये सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को मोबाईल एवं पी.ओ.एस. आधारित बैंकिंग की जानकारी दी। अब ये पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं मण्डल स्तर तक जाकर यह जानकारीयाँ आमजन को देंगे।

भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक पिंकेश पोरवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया नोटबन्दी का निर्णय एक ऐतिहासिक निर्णय है। अतः सभी कार्यकर्त्ताओं एवं पदाधिकारियों को जनता के बीच में रहकर विपक्ष द्वारा फैलायी जा रही भ्राँतियों का डटकर जवाब देना है और जनता की भी हरसम्भव मदद करनी है।

इस आयोजित हुई कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, आई.टी. विभाग के संयोजक अविनाश जोशी, भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ संयोजक पिंकेश पोरवाल, सहसंयोजक आनन्द शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अमित गोयल, महिला मोर्चा प्रवक्ता निमिषा गौड, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हीरेन्द्र कौशिक, प्रदेश वेबसाईट प्रभारी रेशी शर्मा, प्रदेश डेटा बेस प्रभारी मयंक जैन एवं प्रदेश डिजीटल प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

download-pdf

Share this post