जयपुर शहर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 

जयपुर शहर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन 

जयपुर, 05 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर अनुसूचित जाति मोर्चा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के ‘‘निर्वाण दिवस’’ पर पार्टी कार्यालय पर सम्मेलन आयोजित कर बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करेंगा।

मोर्चा के शहर अध्यक्ष मुकेश किराड़ ने बताया कि मोर्चा की शहर कार्यकारिणी के गठन के पश्चात् मोर्चा में यह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे पार्टी कार्यालय पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जी परनामी, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गोरधन वर्मा, शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन सहित मोर्चा के प्रमुख नेता सम्बोधित करेंगे।

 download-pdf

Share this post