पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह जी शेखावत की पुण्य तिथि पर श्रंद्धाजलि कार्यक्रम

पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह जी शेखावत की पुण्य तिथि पर श्रंद्धाजलि कार्यक्रम

जयपुर, 15 मई। देश के पूर्व उप राष्ट्रपति स्व. श्री भैरोंसिंह जी शेखावत की पुण्य तिथि पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर शहर भाजपा द्वारा श्रंद्धाजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे शहर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने श्री शेखावत जी के चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने स्व. श्री भैरोंसिंह सिंह शेखावत के पुण्य तिथि पर पुष्पाजंलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं उनकी कार्य शैली को याद किया।श्री शेखावत ने हमेशा गरीब को गणेश मान कर कार्य किया। उनके द्वारा ही देश में सर्व प्रथम पार्टी के मूलभूत सिद्धांत अन्तोदय को वास्तविक कार्य योजना के रूप में राजस्थान प्रदेश लागू किया गया। राजस्थान के सर्वागिण विकास के लिए उन्होंने अनेक कार्य करते हुए राजस्थान को विकसित राज्यों की श्रेणी मे शामिल करवाया।

शेखावत साहब ने पार्टी को एक पारिवारिक माहोल मे कार्य करते हुए बढाया जिससे कार्यकर्ता को यह लगता था की वे एक पार्टी मे नही परिवार मे कार्य कर रहे है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत बने रहेंगे।

Share this post