पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी व अशोक सिंह धाभाई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी व अशोक सिंह धाभाई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर, 16 नवम्बर। पूर्व मंत्री एवं कई बार विधायक रहे रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवायी। रामकिशोर सैनी एवं अशोक सिंह धाभाई के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि बान्दीकुई से विधायक रहे रामकिशोर सैनी तथा अशोक सिंह धाभाई अपने ही विचार परिवार के है, उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण आज इन्होंने घर वापसी की है।

उल्लेखनीय है कि रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि वे प्रारम्भ से ही संघ के स्वयंसेवक रहे है। उनके रक्त में संघ के संस्कार है। आज भाजपा में आकर उन्हें अच्छा लग रहा है और वे पूरी शक्ति व निष्ठा से बिना शर्त पार्टी की सेवा करेंगे।

गौरतलब है कि अशोक सिंह धाभाई 1993 में करौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे है। अशोक सिंह धाभाई के पिताजी महुआ, बयाना तथा करौली से विधायक रहे है एवं भैंरोसिंह शेखावत की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

Share this post