मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का धूम धड़ाके से किया स्वागत

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का धूम धड़ाके से किया स्वागत

जोधपुर 30 अप्रैल।भाजपा प्रदेश  कायसमिति की दो दिवसीय बैठक आरंभ, करीब 225 पदाधिकारी कर रहे शिरकत 

जोधपुर 30 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश  कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को यहां होटल ऑर्चिड में आरंभ हो गई। राजस्थान की लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती वसुंधरा राजे एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी के बैठक में पहुंचने पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शहर जिला भाजपा की ओर से स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे अपरान्न सवा चार बजे बैठक में पहुंची। यहां पर शहर भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद होटल सभागार में बैठक विधिवत आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, राष्ट्रीय सह-महामंत्री संगठन व्ही सतीष, प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय महासचिव एवं गुजरात प्रभारी भूपेन्द्र यादव सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने भूपेन्द्र यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण डूडी ने सह प्रभारी गोपाल शेट्टी, सांसद नारायण पंचारिया ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक  परनामी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष सहित सभी मंचासीन पदाधिकारियों को जोधपुर भाजपा परिवार की ओर से गुलदस्ते भेंट कर अभिनंदन किया। महापौर घनष्याम ओझा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके बाद महामंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। वंदेमातरम गीत के साथ दो दिवसीय बैठक की कार्यवाही आरंभ हुई।

कुंकुम के तिलक व मोली बांधकर किया स्वागत

समिति की बैठक अपरान्ह बाद आरंभ हुई लेकिन इसके लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शनिवार देररात जोधपुर पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सुबह पांच बजे जोधपुर पहुंचे। इनका जोधपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया। जिलाध्क्ष देवेन्द्र जोशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं परनामी का स्वागत करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ धूमधड़ाके से स्वागत किया। बैठक आयोजन स्थल पर समिति की बैठक में आने वाले पदाधिकारियों एवं सदस्यों के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया।

एयरपोट मुख्यमंत्री का जोधपुर एयरपोर्ट पर केन्द्रीयमंत्री पीपी चौधरी, सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत, सांसद नारायण पंचारिया, महापौर घनष्याम ओझा, जेडीए अध्यक्ष डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाष चौहान, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, विधायक कैलाष भंसाली, सूर्यकांता व्यास,संसदीय सचिव भैराराम सियोल, देहात अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला, देहात जिला प्रभारी मुकेष दाधीच, शहर प्रभारी कांशिराम गोदारा, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, उपाध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़ युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन आसोपा, प्रदेश समिति सदस्य धुरेन्द्र मेघवाल, जिलामंत्री विजय राजोरिया, देहात जिला युवा मोर्चा के नथमल पालीवाल, महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, उपाध्यक्ष अतुल भंसाली, उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, मुकेश लोढ़ा, पवन वैष्णव, मनीश शर्मा, अचलसिंह मेड़तिया, जितेन्द्रसिंह शेखावत शिवकुमार सोनी,करणीसिंह खीची सहित अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

शहर भर में लगाए भाजपा के झंडे व बैनर

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित लगभग 225 से अधिक पदाधिकारी एवं सदस्यों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर बैठक आयोजन स्थल तक पूरे मार्ग में चौराहों को भाजपा के झंडों से सजाया गया। पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर व पोस्टर लगाए।

Share this post