मुख्यमंत्री की रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की रामनवमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रामनवमी (4 अप्रेल) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती राजे ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने जीवन में उच्च नैतिकता के जो प्रतिमान स्थापित किये वे हम सभी के लिये अनुकरणीय हैं। भगवान श्रीराम ने सेवा, त्याग, और कर्त्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए न्याय एवं सत्य को प्रतिस्थापित किया। भारतीय जनमानस पर उनका अमिट प्रभाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुनीत अवसर पर हम भगवान श्रीराम के आदर्शां को जीवन में आत्मसात करते हुए देश एवं समाज की उन्नति में योगदान देने का संकल्प लें।

Share this post