भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की ओर से जारी प्रेस वक्तव्य

आज देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक और जनहितकारी फैसला लेते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में सेन्ट्रल टैक्स की कटौती कर ढाई रुपये तक की राहत आम जनता को तत्काल प्रभाव से देने का निर्णय लिया है **************** मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस फैसले का स्वागत करता हूँ और देश की जनता एवं पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से आम जनता को राहत देने वाले इस  संवेदनशील निर्णय के लिए प्रधानमंत्री...

Read more...

50 हजार रुपये तक का बकाया अल्पकालीन ऋण माफ करने की घोषणा

वर्ष 2013 में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान जब मैं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही थी तो मैंने किसानों की समस्याओं को भी नजदीक से देखा और पाया कि हमारा अन्नदाता आजादी के बाद से लगातार पिछड़ता ही जा रहा है। वास्तव में किसानों की इस हालत के लिए गत कांग्रेस सरकार जिम्मेदार थी, क्योंकि वर्ष 2003 से लेकर 2008 तक हमने किसानों के हित में जो फैसले लिये थे। उनके सुखद परिणाम जैसे ही धरातल...

Read more...

आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यो का शुभारंभ

आज सुबह अशोक चौक, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यो का शुभारंभ किया तथा निवासियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। roa

Read more...

मुख्यमंत्री ने श्री एनके गुप्ता की माताजी को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भरतपुर कलक्टर श्री एनके गुप्ता और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री एसके गुप्ता की माताजी श्रीमती मनभरी देवी गुप्ता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। श्रीमती राजे ने रविवार को जयपुर के अम्बाबाड़ी सर्किल स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित शोक सभा में शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय मनभरी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों...

Read more...

मुख्यमंत्री सोमवार को बूंदी जाएंगी

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सोमवार को बूंदी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। श्रीमती राजे सोमवार दोपहर बूंदी जिले की नैनवां तहसील के देई ग्राम पहुंचेंगी, जहां वे मीणा समाज की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री इस सम्मेलन में लगभग 150 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। विवाह समारोह के बाद उनका जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Read more...

देश-प्रदेश के विकास में शांति एवं भाईचारा महत्वपूर्ण

जोगमंडी में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की तरक्की में शांति एवं भाईचारा महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे से ही विकास को गति मिलती हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में साढ़े चार सालों में आधारभूत विकास के साथ धरोहरों के संरक्षण के कार्य भी किये गए हैं, जिनसे हमारी आने वाली पीढ़ियों को गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। श्रीमती राजे शुक्रवार को झालावाड़ जिले के...

Read more...

नगर पालिका बयाना, जिला-भरतपुर के 10 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

जयपुर दिनांक 16 मार्च 2018। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जयपुर पर आज नगर पालिका बयाना, जिला-भरतपुर के 10 निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान सरकार के मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने इन निर्दलीय पार्षद मुरारीलाल शर्मा, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, दिनेश शर्मा, कमल किशोर, ओमप्रकाश कोली, बल्देव प्रसाद, मधु शर्मा, मणि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल को टोल फ्री नं. 1800-266-1001 पर मिस्ड़ कॉल दिलवाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।

Read more...

पार्टी की विचारधारा नहीं छोड़ी, वापस अपने घर ही लौटा हूँ : डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

संघर्षवान नेता से पार्टी को लाभ मिलेगा: अशोक परनामी दिनांक 11 मार्च, 2018। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज राजपा का भाजपा में विलय हुआ। राजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक गोलमा देवी, सिकराय विधायक गीता वर्मा ने विलय की घोषणा का पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को सौंपकर एक समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं के बीच मिस्ड़ कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश...

Read more...

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधि मण्डल भाग लेगा |

दिनांक 09 मार्च, 2018। भारतीय संसदीय समूह द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय (10, 11 मार्च, 2018) ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में भाग लेने हेतु राजस्थान विधानसभा से 6 सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल आज रवाना हुआ है। बांदीकुई विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका सिंह, जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार, चौमू विधायक रामलाल शर्मा, शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह, धोद विधायक गोर्वधन वर्मा, रायसिंहनगर विधायक सोना देवी उक्त  ‘‘ राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में भाग लेंगे ।...

Read more...

भारतीय संसदीय समूह द्वारा आयोजित ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में राजस्थान का प्रतिनिधि मण्डल भाग लेगा

दिनांक 09 मार्च, 2018। भारतीय संसदीय समूह द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय (10, 11 मार्च, 2018) ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में भाग लेने हेतु राजस्थान विधानसभा से छः सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल आज रवाना हुआ है। बांदीकुई विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अलका सिंह, जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह, धोद विधायक गोरधन वर्मा, रायसिंहनगर विधायक सोना देवी उक्त ‘‘राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन’’ में भाग लेंगे। 11 मार्च,...

Read more...