बूथ महासम्पर्क अभियान का हुआ आगाज

बूथ महासम्पर्क अभियान का हुआ आगाज

बूथ महासम्पर्क अभियान का हुआ आगाज,
04 नवम्बर तक जारी रहेगा अभियान

********************

भाजपा का हर बूथ है मजबूत: प्रकाश जावड़ेकर
********************
घर-घर तक पहुँच रही है जनकल्याणकारी योजना: चन्द्रशेखर
********************

जयपुर, 02 नवम्बर। ‘‘हर बूथ-भाजपा मजबूत’’ नारे के साथ आज पूरे प्रदेशभर में बूथ महासम्पर्क अभियान की एक साथ शुरूआत हुई। इस अभियान के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घर-घर जाकर आमजन से सम्पर्क किया। सभी ने अपने-अपने बूथ में जाकर आमजन से सम्पर्क करते हुए पार्टी के स्टीकर और पम्पलेट दिए और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

आज प्रदेश के 51 हजार से अधिक बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने झालावाड़ में, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने उदयपुर में बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत जनसम्पर्क किया।

पूरे प्रदेशभर में पार्टी के सांसद, मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ महासम्पर्क अभियान में भाग लिया। अधिकांश स्थानों पर बूथ महासम्पर्क अभियान की शुरूआत देवालयों में पूजा-अर्चना एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर इस अभियान की शुरूआत की।
जयपुर में इस कार्यक्रम की शुरूआत शहर के आराध्य देव गोविन्ददेवजी मन्दिर और भोमिया जी मन्दिर से की गई, जहाँ पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बूथ महासम्पर्क अभियान का शुभारम्भ किया। वहीं भोमिया जी मन्दिर, बगडिया भवन से प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी तरह पूरे प्रदेशभर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने बूथ में इस कार्यक्रम की शुरूआत की।


केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने बूथ महासम्पर्क अभियान की शुरूआत हवामहल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 व 108 में पहुँचकर लोगों से संवाद किया। लोगों से संवाद करने के दौरान उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और विकास की रफ्तार को बरकरार रखने के लिए फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर प्रकाश जावड़ेकर के साथ जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, महापौर अशोक लाहोटी, विधायक सुरेन्द्र पारीक, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बगड़िया भवन, भोमिया जी मन्दिर से प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने विधानसभा क्षेत्र सिविल लाईन्स के बूथ संख्या 144 में बूथ महासम्पर्क अभियान का आगाज करते हुए आमजन से संवाद करने के लिए उनके दरवाजे पर पहुँचे। आमजन के घर-घर जाकर चन्द्रशेखर ने भाजपा द्वारा किए विकास कार्यों के बारे में बताया और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों की रफ्तार को सदैव इसी तरह बरकरार रखना है। देश और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश के हर घर-घर तक पहुँचाना है।

जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 209, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आदर्श नगर विधानसभा के बूथ संख्या 140 में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 42, महापौर अशोक लाहोटी ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 156, जयपुर शहर संजय जैन ने सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 191 में, प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह जैसास ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 62 में, मोहनलाल गुप्ता ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 105 में, राज्यसभा संासद नारायण पंचारिया ने कोटा-बूंदी सांसद ओम बिड़ला के साथ में कोटा के सुभाष नगर क्षेत्र में अनेकों बूथों पर जनसम्पर्क किया।

Share this post