भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अलवर में सम्पन्न हुई

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अलवर में सम्पन्न हुई

अलवर दिनांक 09 अक्टूबर 2017। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश  कार्यसमिति अलवर में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति में सर्वप्रथम दिवंगत कार्यकर्ताओं को 2 मिनट मौन रखकर श्रृद्धांजली अर्पित की गयी। उसके पश्चात् प्रातः 10.00 से 11.00 बजे तक प्रदेश कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्यमंत्री श्रीमती वसुुन्धरा राजे, राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) श्री व्ही.सतीश, प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री चन्द्रशेखर, प्रदेश सह-प्रभारी श्री गोपाल शेट्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, श्री राजेन्द्र राठौड़, श्री यूनुस खान उपस्थित रहे। भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम मुख्यमंत्री श्रीमती वसुुन्धरा राजे ने कार्यसमिति का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात्मु ख्यमंत्री ने ‘‘बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं’’ का संकल्प लेकर मंच पर कन्याओं का पूजन किया अध्यक्षीय भाषण को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने वर्ष भर हुए कार्यक्रमों को श्रृखलाबद्ध करते हुए विस्तारक योजना, समरसता दिवस, बूथ ईकाईयों के कार्यक्रम, पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष पर हुऐ अनेक कार्यक्रम, कबड्ड़ी प्रतियोगिता, योग दिवस, मन की बात कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी। उन्होने कहा कि केरल में हो रही हिंसा के विरोध में राजस्थान के हर जिले में 13 से 16 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलवर व अजमेर लोकसभा एवं माण्ड़लगढ़ विधानसभा निश्चित रूप से विजयी होंगे। राजस्थान के प्रदेश सह-प्रभारी गोपाल शेट्टी ने केन्द्र सरकारी की योजनाओं पर उद्बोधन दिया। जी.एस.टी. कोन्सिल के द्वारा कारोबारियों एवं व्यापारियों को दी गयी राहत के बारे में सरकार के उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने विशेष रूप से जी.एस.टी. पर हुए परिवर्तनों की जानकारी दी। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज का कोई अंग पराया, दूर, अछूत नहीं हैं, सभी को गले लगाना चाहिऐ। इसके अलावा उन्होने बूथ ईकाई, शक्ति केन्द्र, मण्ड़ल, जिले में संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से वर्णन किया।

Share this post