भाजयुमो कार्यकर्ता केरल के लिए रवाना

भाजयुमो कार्यकर्ता केरल के लिए रवाना

09 अक्टुबर 2017 जयपुर। आज शाम 7 बजे राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैंकड़ो कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सैनी भादरा के नेतृत्व मे कोटा से रेल मार्ग द्वारा कोच्चि (केरल) के लिए रवाना हुए। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक सैनी भादरा ने बताया कि राजस्थान के सभी जिलों से लगभग 125 से अधिक कार्यकर्ता इस ‘‘जन-रक्षा यात्रा’’ में शामिल होंगे। श्री सैनी ने बताया कि केरल की इस जन विरोधी सरकारी हठधर्मिता और अन्याय को उसी के राज्य में आईना दिखाने और वहाँ के जन सामान्य को विश्वास व साथ देने के लिए राजस्थान भाजयुमो के कार्यकर्ता पूर्ण जोश के साथ केरल पहुँचेगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजस्थान के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

Share this post