भाजपा अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना का दुसरा चरण कल से

भाजपा अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना का दुसरा चरण कल से

जयपुर, 9 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पकालीन बूथ विस्तारक योजना  के द्वितीय चरण की शुरूआत कल 10 सितम्बर से होगी। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर के महामंत्री नरेश शर्मा ने बताया की कल इस अभियान की शुरूआत शहर के हर वार्ड मे एक बूथ पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, विधायक मोहन लाल गुप्ता, सुरेन्द्र पारीक, कैलाश वर्मा, बोर्डो के चैयरमेन, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद करेगे , पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी हवामहल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 81 को बूथ संख्या 48 पर प्लाट 2-बी-20 विश्वकर्मा कॉलोनी, पीएनटी चौराहया, शास्त्रीनगर से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। सांसद रामचरण बोहरा आदर्श नगर के वार्ड 62 की बूथ संख्या 167, विधायक मोहन लाल गुप्ता सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 32 की बूथ संख्या 64, विधायक सुरेन्द्र पारीक मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 की बूथ संख्या 9, कैलाश वर्मा झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 15 की बूथ संख्या 167 पर, महापौर अशोक लाहोटी सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 543 बूथ संख्या 147 पर, शहर अध्यक्ष संजय जैन किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 75 की बूथ संख्या 73 से अभियान की शुरूआत करेंगे। 17 सितम्बर तक शहर की सभी 1865 बूथों पर सम्पर्क कर सम्पूर्ण बूथ का कार्य पूर्ण करने के लिए वार्ड स्तर पर योजना बनाई गई है और तय समय सीमा मे यह योजना जयपुर मे पूर्ण कर ली जावेगी।

Share this post