शंभूदयाल बडगुजर को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

शंभूदयाल बडगुजर को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की

19 अगस्त, 2017 जयपुर। राजस्थान के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शंभूदयाल बडगुजर को उनके निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कहा कि बडगूजर एक कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने सच्चे मन से पार्टी के लिए कार्य किया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने शंभूदयाल बडगूजर के निधन पर संवेदना व्यक्त की तथा कहा कि श्री बडगूजर ने खादी को प्रदेश में नई दिशा एवम् ऊंचाईया प्रदान की। परनामी ने कहा कि बडगूजर ने पार्टी की काफी मेहनत से सेवा की एवं दलित समाज के उत्थान के लिए कार्य किए। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान देवे। भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया, मीडिया सम्पर्क  विभाग संयोजक एवम् मीडिया विभाग संयोजक पिंकेश पोरवाल ने शंभूदयाल बडगूजर के निधन को पार्टी के लिए अपूर्णिय क्षति बताया।

Share this post