प. दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बैठक रखी गई

प. दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर बैठक रखी गई

जयपुर 26 सितम्बर 2017। आगामी दिनो में होने वाली प्रदेश स्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता के जिला संयोजक एवं सह-संयोजकों की बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर रखी गई। बैठक को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने संबोधित किया। बैठक में कबड्डी प्रतियोगिता के मार्गदर्शक जर्नादन सिंह गहलोत, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रतियोगिता के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मटोरिया एवं सह-संयोजक एवं युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ स्तर की राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस कबड्डी प्रतियोगिता से गाव-गाव, शहर-शहर खेल की भावना जागृत होगी तथा नौजवान को राज्य स्तर पर खेलों के माध्यम से आगे आने का मोंका मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोंदी जी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी का भी यही संकल्प है ‘‘खेलेगा इंडिया तो जीतेगा इंडिया’’। इसलिए इस प्रतियोंगिता से निश्चित रूप से युवाओ का खेलों के प्रति भावना जागृत होगी तथा उत्कृष्ट खिलाडियों को राज्य स्तर पर एक पहचान मिलेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रतियोगिता के प्रदेश संयोजक अभिशेक मटोरिया ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता युवाओ को खेलों के प्रति जागृत करने के लिए सम्पूर्ण राजस्थान में एक मील का पत्थर साबित होगी। आगामी दिनों होने वाली प्रतियोगिता बूथ स्तर से डेढ़ महीने तक चलने वाली है। इस प्रतियोगिता में 16 से 25 उम्र के अधिकतर युवा शामिल होंगे तथा एक बूथ से 2 टीम का चयन कर सर्वप्रथम बूथ स्तर पर उसके पश्चात मण्डल स्तर फिर जिला स्तर पर तथा राज्य स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिताएं होगी। समस्त मडल स्तर की विजेता टीमों कों एक किट दिया जाएगा, जिसमें संपूर्ण डेस, बैज एवं अन्य सामग्री होगी। इस प्रतियोगिता के लिए एक प्रदेश स्तरीय 11 सदस्यीय टीम तथा निगरानी टीम बनाई गई है। प्रदेश स्तरीय टीम मे मार्गदर्शक एवं राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष जर्नादन सिह गहलोत, संयोजक अभिषेक मटोरिया, सह-सयोजक भूपेन्द्र सैनी, सदस्य प्रहलाद पंवार, श्रीमती सरोज प्रजापत, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मुकेश चेलावत, दीनदयाल कुमावत, अशोक सैनी, निधिशेखर शर्मा , शिवराज विश्नोई, जे.पी. यादव, हीरेन्द्र कौशिक को बनाया गया है। निगरानी समिति में कैलाश मेघवाल, मनोज बाटड़, नरेश गुप्ता, रजनीश चनाना, हुसैन खान, अजय विजयवर्गीय, दीपक जैन, सत्येन्द्र त्यागी, विरेन्द, अभिषेक सिंह, का सदस्य बनाया गया है।

(

Share this post