भाजपा किसान मोर्चा की ‘‘किसान चौपाल’’ वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता।

भाजपा किसान मोर्चा की ‘‘किसान चौपाल’’ वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता।

आज 18 सितम्बर, 2017 को अम्बेडकर सर्किल के पास जनपथ पर जयपुर में किसान मोर्चा की किसान चौपाल वक्ता प्रशिक्षण एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के प्रत्येक मण्डलों से 3-3 किसान चौपाल हेतु वक्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री श्री शैलाराम सारण ने बताया कि इस कार्यशाला में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सभी जिलों मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहें। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्री प्रभूलाल सैनी ने राज्य सरकार की किसानों की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवम् प्रदेशभर से आये किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आप सरकारी योजनाओं की जानकारी आगामी 20 से 25 सितम्बर, 2017 तक आयोजित होने वाली ग्राम पंचायतों की किसान चौपाल में जन-जन तक पहुंचाऐं। वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहें किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश चौधरी ने प्रदेश के कोने-कोने से आये कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो से आग्रह किया कि आप प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोंजित होने वाली किसान चौपाल में किसान जागरूकता का विगुल बजाए। जिससे किसान जागरूक होकर केन्द्र व राज्य सरकार की नीतियों के तहत लाभ ले सकें। इसमें एक-एक कार्यकर्ता की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री श्री अजय सिंह किलक ने सहकारिता, कॉपरेटिव से सम्बन्धित सम्पूर्ण किसान हितैषी योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी एवं किसान हित में लिये गये राज्य सरकार के कई निर्णय बताये तथा माननीय मुख्यमंत्री जी का कृषि एवम् सहकारिता के क्षेत्र में किसानों के हित में लिये गये फैसलों हेतु आभार प्रकट किया और आने वाले समय में सभी को सहकारिता का लाभ उठाने बाबत आहवान किया। कार्यक्रम केनीय अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री लक्ष्मीनारायण दवे भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भजनलाल शर्मा, नोहर विधायक एवम् भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री अभिषेक मटोरिया ने भी पार्टी नीतियां एवम् सरकारी योजनाओं के बारे में सभी अतिथियों नेअलग-अलग विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवम् कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आप पार्टी की नीतिया एवम् सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचाने में एक सशक्त माध्यम हैं। आप लोगों की मेहनत से ही भाजपा पार्टी आमजन की पार्टी बनी हैं एवं सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाने का दायित्व भी आप लोगों पर हैं।  इस किसान चौपाल वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित 12 विभागों के कार्यों के संकलन की पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया तथा भाजपा किसान मोर्चा की वेबसाइट का श्रीगणेश किया गया, इससे प्रदेश के कोने-कोने से आम किसान जुड़कर प्रतिदिन अपने विचारो एवम् जानकारी का आदान-प्रदान कर सकेंगे।  जिससे कई नवीन का लाभ सीधे तौर से किसानों को प्राप्त होगा। इस आयोजन में कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री शैलाराम सारण, श्री राजेन्द्र मीणा ने किया। वक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला के सफल आयोजन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जवाहर सिंह बेढम, श्री माधोराम चौधरी, श्री आत्माराम तरड, श्री कैलाश जटवाड़ा तथा अन्य सहयोगी पदाधिकारी श्री बिरधीचंद जाट, श्री गिरधारी सिंह मंडली, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री मनोहर लाल सैनी, श्री मुकुट नागर, श्री नन्दकिशोर शर्मा, झाबरमल पारीक, श्री कमलेश कुमार टांक, श्री पी.एस. कलवानियां, श्री तोलाराम जाखड, श्री रविन्द्र पोटलिया, जयपुर शहर अध्यक्ष श्री गंगासहाय सैनी एवं उनके सहयोगियों ने आयोजन में सकारात्मक सहयोग किया।

Share this post