भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नाकोडाजी (बाड़मेर) में सम्पन्न हुई

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नाकोडाजी (बाड़मेर) में सम्पन्न हुई

आज 16 अगस्त, 2017 को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, बायतु विधायक श्री कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक नाकोडाजी जिला बाड़मेर में आयोजित हुई। इस बैठक में किसानो से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन से सम्बन्धित 21,22,23 जुलाई को प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह एवं प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी द्वारा निर्देशित विषयों पर अमल करने हेतु सम्बन्धित जिला प्रभारियों को अपने-अपने  प्रभार वाले जिलों में जाकर मण्डल स्तर पर सगठन  को सक्रिय करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। मोंर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री शैलाराम सारण ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में अतिवर्षा से प्रभावित सिरोही, जालौर, बाड़मेर एवम् पाली जिलों में किसानों को हूए नुकसान का आंकलन किसान मोर्चा के सम्बन्धित पदाधिकारी दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर आक़लन लेकर एवं किसानों को फसल व अन्य नुकसान के सम्बन्ध में मोंर्चा प्रदेश कार्यालय में रिपोर्ट पेश करे। जिससे किसान मोंर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, महामंत्री सम्बन्धित मंत्रीगण एवं सचिवों से मिलकर इस सम्बन्ध में अपेक्षित कार्यवाही करवाकर धरतीपुंत्रो को यथाशीघ्र राहत दिलवाने के प्रयास करेगें। आज की बैठक में सम्मानीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के निर्देशानुसार किसानों से सम्बन्धित केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओ की जानकारी आम किसान तक पहुचें इस हेतु किसान मोंर्चा अपने स्तर पर योंजनाओ का सभी विभागों से विवरण लेकर मण्डल स्तर पर बैठके करके इकाई स्तर पर सरकारी योजनाओ का लाभ किसानों को पहुचाने हेतु, कार्य योजना प्रस्तावित है मान प्रचलित योजनाओ की क्रियान्वीत की जानकारी इकाई स्तर से प्राप्त की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण, राजेन्द्र मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरधारी सिंह मण्डली, माधोराम चोधरी, प्रदेश मंत्री मुकूट नागर, ओमप्रकश यादव, मनोहर लाल जोशी, प्रवक्ता नन्द किशोर शर्मा , प्रदेश कार्यालय मंत्री झाबरमल पारीक, मोंर्चा प्रदेश आई.टीसेल संयोजक कमलेश कुमार टाक तथा अन्य सभी प्रदेश पदाधिकारी और मोंर्चा के बाड़मेर जिलाध्यक्ष श्री बाबूसिंह राजपुरोंहित शामिल हूए।

Share this post