भारतीय जनता पार्टी के जयपुर जिले का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी के जयपुर जिले का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

सादर प्रकाशनार्थ।
09 अगस्त 2016 जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जयपुर जिले का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, राजस्थान सरकार के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल, मंत्री जीतमल खाट, संगठन प्रभारी मुकेश दाधीच, सांसद रामचरण बोहरा सम्बोधित करेगें।

भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि मंत्री समूह कि होने वाली बैठक मे बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है, सम्मेलन मे जयपुर शहर एवं जयपुर जिले के बूथ स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता हिस्सा लेगे। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक सभी कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा, उसके पश्चात उद्घाटन का कार्यक्रम रहेगा। दोपहर 2:30 बजे तक बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के नेतागण सम्बोधित करेगे।

संजय जैन ने बताया कि सांय 4 बजे पश्चात मंडल स्तर की बैठके रहेगी, जिसमे विभिन्न मंडलो के पदाधिकारी उपस्थित रहेगे।

कार्यालय प्रभारी

download-pdf

Share this post