अशोक परनामी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

अशोक परनामी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

14 अगस्त, 2017 जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 71वें स्वतंत्रता दिवस एवम् श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि इस दिन हम सभी उन आजादी के लम्हों को याद करते है। जो स्वतंत्रता सेनानी, वीर जवान देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए, उनके जज्बे और वीरता को आज प्रणाम करते है। स्वतंत्रता दिवस की सभी प्रदेशवासियों को इस दिवस की शुभकामनाएं और बधाई। यह दिन देशभक्ति से ओतप्रोत है, इसलिए नया भारत के लिए संकल्प करे एवम् भ्रष्टाचार, जातीवाद, गंदगी, सांप्रदायिकता को भारत से निकालने का कृत-संकल्प कर स्वतंत्रता प्राप्ति जैसी सिद्धी प्राप्त करें। परनामी ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भी प्रदेशवासियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी है।

Share this post