देश के स्वाभीमान की प्रतिक तिरंगा यात्रा जयपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्पन्न|

देश के स्वाभीमान की प्रतिक तिरंगा यात्रा जयपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सम्पन्न|

जयपुर, 13 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार देश के स्वाभीमान के प्रतिक तिरंगा यात्रा का आयोजन शहर की सभी विधानसभा क्षेत्रों मे सम्पन्न हुआ। शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन के अनुसार आज की तिरंगा यात्रा को लेकर पूरे शहर के कार्यकर्ताओं मे काफी जोश व उत्साह था। पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ-साथ देश के आमजन को भी यह महसुस होने लगा है कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत पुनः विश्व गुरू कहलाने की ओर अग्रसर हो रहा है और देश का स्वाभीमान पूरी दूनिया मे बड़ रहा है। देश मे राष्ट्रीयता की भावना को और प्रगाढ करने व देश की एकता व अखण्डता को अंकशुन रखने के संकल्प के साथ आज शहर मे हजारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा मे पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शहर महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला के अनुसार शहर की आठ विधानसभा क्षेत्रो मे आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मे शहर से सरकार मे मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी व शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आज की तिरंगा यात्रा से पूरे शहर का वातावरण देश भक्ति मय हो गया। कार्यकर्ताओं ने पूरी यात्रा के दोरान भारत माता की जय, वन्देमातरम जैसे देश भक्ति के नारे लगाए व मोदी जी के भारत संकल्पना को लेकर जो शपथ लेने हेतु कहा गया, की आतंकवाद भारत छोड़ो, भष्ट्राचार भारत छोड़ो, गंदगी भारत छोड़ो आदि नारे लगाए और सभी कार्यकर्ता अपने हाथो मे देश का तिरंगा झण्डा लेकर यात्रा मे शामिल हुए। सभी यात्राओं को अनेक स्थानों पर नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा को प्रातः 9ः00 बजे दीनदयाल उपाध्याय सर्किल जनता कॉलोनी से झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं स्वयं भी यात्रा के साथ चले जो कि पूरे विधानसभा क्षेत्र मे घूमते हुए ट्रान्सपोर्ट नगर पर सम्पन्न हुई और आदर्श नगर की क्षेत्र की एक और तिरंगा यात्रा को सांय 5ः00 बजे शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने प्रेम नगर पुलिया आगरा रोड़ से झण्डी दिखाकर रवाना किया जो की जामडोली जाकर सम्पन्न हुई। सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र की यात्रा प्रातः 9ः00 बजे गुजर की थड़ी से पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री व्ही सतीश जी व सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी व शहर अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व मे रवाना हुई व पूरे विधानसभा क्षेत्र मे होते हूए कांवटिया सर्किल पर सम्पन्न हुई। सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा दोपहर 12ः15 बजे के.एल. सैनी स्टेडियम मानसरोवर से सांसद रामचरण बोहरा व शहर अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व मे शुरू हुई व पूरे क्षेत्र मे होते हुए हल्दी घाटी मार्ग, प्रताप नगर पर जाकर सम्पन्न हुई। हवामहल विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा प्रातः 9ः30 बजे पानी की टंकी शास्त्री नगर से विधायक सुरेन्द्र पारीक के नेतृत्व में शुरू होकर पूरे क्षेत्र मे होते हुए झूलेलाल मंदिर कंवर नगर पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा मे शहर अध्यक्ष संजय जैन, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष रितेन्द्र सिंह परिहार व शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता मलिक ने भी भाग लिया। बगरू विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा प्रताप नगर सेक्टर 16से प्रातः 9ः30 बजे विधायक कैलाश जी के नेतृत्व मे शुरू होकर लूणीयावास बालक नाथ जी के आश्रम पर सम्पन्न हुई। यात्रा में सांसद रामचरण बोहरा ने भी भाग लिया। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र की यात्रा प्रातः 11ः00 बजे हिदा की मोरी रामगंज बाजार से विधायक मोहन लाल गुप्ता के नेतृत्व मे प्रारम्भ होकर पूरे क्षेत्र मे होते हुए चांदपोल गेट पर जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा मे सांसद रामचरण बोहरा, शहर अध्यक्ष संजय जैन व उप-महापौर मनोज भारद्वाज ने भी भाग लिया। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा प्रातः 10ः00 बजे भैंरू सिंह शेखावत समाधी स्थल से रवाना होकर पूरे विधानसभा क्षेत्र मे होते हूए खातीपुरा तिराहया पर सम्पन्न हुई। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा कल सुबह 7ः00 बजे चिकित्सा एंव स्वाथ्य मंत्री कालीचरण सराफ के नेतृत्व मे महात्मा ज्योतिराव फुले सर्किल, स्वेज फार्म से निकाली जावेगी एवं पूरे विधानसभा क्षेत्र मे होते हुए राजापार्क मे जाकर सम्पन्न होगी|

Share this post