भाजपा देश के स्वाभिमान की प्रतिक तिरंगा यात्रा शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे निकाली जावेगी

भाजपा देश के स्वाभिमान की प्रतिक तिरंगा यात्रा शहर के सभी विधानसभा क्षेत्रो मे निकाली जावेगी

जयपुर, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी, जयपुर शहर द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम अनुसार देश  के स्वामिभान के प्रतिक तिरंगा यात्रा का कल शहर की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों मे आयोजित होगी । शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि केन्द्र मे मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी दुनिया मे भारत का स्वाभिमान बढ़ा है और पूरी दुनिया आज भारत की और विश्व महाशक्ति के रूप मे देख रही है। देश के स्वाभिमान को बढ़ाने व देश की एकता व अखण्डता की रक्षा के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कल पूरे देश मे तिंरगा यात्रा का आयोजन करेंगे। इसी तरह जयपुर शहर की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों मे सांसद, विधायक, शहर अध्यक्ष एवं पार्टी के नेताओ के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है में बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता भाग लेंगे। यात्राओ के कार्यक्रम निम्न प्रकार है।

1  आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा का नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी करेंगे। यह यात्रा क्षेत्र के 2 स्थानो से प्रातः 9ः00 बजे निकाली जावेगी। पहली यात्रा आगारा रोड  प्रेम नगर पुरानी चुगी रानी से रवाना होगी व दूसरी यात्रा दीनदयाल उपाध्याय सर्किल जनता कॉलोनी से रवाना होगी।
2  सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी करेंगे। यह यात्रा प्रातः 9 बजे गुर्जर की थड़ी चोराहे से  प्रारम्भ होगी।
3 झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत करेंगे। यह यात्रा प्रातः 10ः00 बजे भवानी निकेतन स्कुल से प्रारम्भ होगी।
4 सांगानेर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा करेंगे। यह यात्रा दोपहर 12ः00 बजे के.एल. सैनी स्टेडियम मानसरोवर से प्रारम्भ होगी।
5 विद्याधर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक नरपत सिंह राजवी करेंगे। यह यात्रा प्रातः 8ः30 बजे पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैंरू सिंह शेखावत जी की समाधी स्थल से रवाना होगी।
6 किशनपोल सभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व विधायक मोहन लाल गुप्ता करेंगे। यह यात्रा प्रातः 9ः00 बजे हीदा की मोरी से रवाना होगी।
7 हवामहल विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व विधायक सुरेन्द्र पारीक करेंगे। यह यात्रा प्रातः 9ः00 बजे पानी की टंकी शास्त्रीनगर थाना सर्किल से रवाना होगी।
8 बगरू विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व संसदीय सचिव कैलाश वर्मा करेंगे। यह यात्रा प्रातः 9ः00 बजे भैंरो की सर्किल सेक्टर 16
से रवाना होगी। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र की यात्रा का नेतृत्व चिकित्सा एवं स्वाथ्य मंत्री कालीचरण सराफ करेंगे। यह यात्रा 14 अगस्त  को प्रातः प्रातः 7 बजे वार्ड नं. 58 हवा सड़क, होम मार्ग से रवाना होगी।

Share this post