शहर भाजपा कल हर बूथ पर बनाएगी ‘‘कमल रंगोली’’

शहर भाजपा कल हर बूथ पर बनाएगी ‘‘कमल रंगोली’’

जयपुर, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर द्वारा कल नवरात्री की पूर्व संध्या शहर के हर बूथ पर बूथ स्तरीय अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले प्रमुख धार्मिक स्थलों पर व प्रमुख स्थानों पर ‘‘कमल रंगोंली‘‘ बनाएगी। शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि देश, प्रदेश व शहर की खुशहाली के लिए ओर नवरात्री की शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए हर बूथ पर बूथ कमेंटिया व शहर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ‘‘कमल रंगोंली‘‘ बनाकर नवरात्री शुभकामनाओ का संदेश लिख कर दीपक प्रज्जवलित करेंगी ओर पार्टी के जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने निवास स्थानों पर ‘‘कमल रंगोंली‘‘ बनाएगी।

Share this post