स्वतंत्रता दिवस पर शहर भाजपा का ध्वजा रोहण बड़ी चौपड़ पर

स्वतंत्रता दिवस पर शहर भाजपा का ध्वजा रोहण बड़ी चौपड़ पर

जयपुर, 14 अगस्त। देश के स्वतंत्रता  दिवस 15 अगस्त पर शहर भाजपा का स्वतंत्रता  दिवस समारोह कल प्रातः 7ः30 बजे बड़ी चौपड़ पर आयोजित किया जावेगा। शहर भाजपा के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीया वसुन्धरा राजे जी मुख्य अतिथि के रूप मे समारोह मे ध्वाजारोहण करेगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जी परनामी समारोह की अध्यक्षता करेंगे व शहर से सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पार्षद, पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। इस समारोह के बाद प्रातः 8ः30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा।

Share this post