भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 सितम्बर को सर्वाइमाधोपुर में

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 सितम्बर को सर्वाइमाधोपुर में

जयपुर 18 सितम्बर, 2017। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा कीप्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 सितम्बर, 2017 को होटल सिद्धी विनायक रिसोर्ट, रणथम्भौर रोड, सवाईमाधोपुर में मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक कमाण्डों की अध्यक्षता में आयोजित होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, बोर्डों के चैयरमेन, स्थानीय सांसद एवम् विधायक, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी जिलाध्यक्ष शिरकत करेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी एवम् आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयारी की जायेगी।

Share this post