आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नवगठित मोर्चे की यह पहली कार्यशाला होगी

आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नवगठित मोर्चे की यह पहली कार्यशाला होगी

भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति की कार्यशाला दिनांक 15.07.2017 को प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक होटल वेस्ता मौर्य प्लेस, राजमन्दिर सिनेमा हॉल के पीछे, एम.आई.रोड़, जयपुर में आयोजित होगी। कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के राजस्थान दौरे के सम्बन्ध में तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नवगठित मोर्चे की यह पहली कार्यशाला होगी।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी होंगे तथा विशेष आमंत्रित अतिथि जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री संजय जैन व अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री रामकिशोर मीना करेंगे। कार्यशाला में प्रदेश से जो राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त किये गये है, उनका भी मोर्चे के द्वारा सम्मान किया जायेगा। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, व मोर्चे के प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष सम्मिलित होंगे।

अतः आपसे अनुरोध है कि कार्यक्रम की कवरेज हेतु अपने छायांकार एवं पत्रकार बन्धुओं को भिजवाने का श्रम करें।

सभी पत्रकार बन्धुओं का मध्याह्न का भोजन हमारे साथ रहेगा।

Share this post