भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की बैठक आयोजित

जयपुर, दिनांक 20 मई, 2017। आज दिनांक 20 मई, 2017 को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा की अध्यक्षता में जिलाध्यक्षों की बैठक ली गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुर्जर अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

इस बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई:-

  • जिला-मण्डल, बूथ समितियों के गठन की सूचीबद्ध जानकारी।
  • पण्डित दीनदयाल उपाध्याय-विस्तारक योजनाओं में महिला मोर्चा की
    भागीदारी।
  • पूर्व में किए गए संगठनात्मक कार्यों का विवरण।
  • केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर किए गए कार्यक्रमों की रिपोर्ट।
  • स्वयं सहायता समूह सम्मेलन करने की तिथि की सूनिश्चितता।
  • आगामी संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा और आगे आने वाले समय में महिला मोर्चा नये आयाम स्थापित करेगा। स्वयं सहायता समूह सम्मेलन के द्वारा महिला मोर्चा जरूरतमन्द महिलाओं को रोजगार के अवसर दिलाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा द्वारा जल्द से जल्द कार्यकारिणी का गठन किया जाकर संगठन को मजबूती प्रदान की जायें।

इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश महामंत्री निशी मुकेश, प्रदेश महामंत्री एकता अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति परनामी, प्रदेश कार्यालय मंत्री कृतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल चराया, प्रदेश प्रवक्ता बबीता शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज सिंह, रेखा कँवर, सुनीता वैष्णव उपस्थित रहे।

Share this post