भाजपा जयपुर शहर द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ऐतिहासिक स्वागत

भाजपा जयपुर शहर द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ऐतिहासिक स्वागत

जयपुर, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का जयपुर शहर भाजपा द्वारा आज ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जयपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने पलकपावड़े बिछाकर राजस्थानी परम्परा से राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

एयरपोर्ट के बाहर जिला अध्यक्ष संजय जैन ने जयपुर के अराध्य देव गोविन्द देव जी का चित्र भेट कर स्वागत किया। वहीं महिला मोर्चा की 1100 महिलाओं ने कलश धारण कर, आरती उतारकर, मंगलगीत गाकर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया यहीं महिला समूह बेंड वादन कर स्वागत किया तथा राजस्थानी घूमर नृत्य के साथ भी स्वागत किया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष कविता मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जयपुर शहर के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गाड़ी के आगे हजारों की संख्या में स्कूटर, मोटरसाईकिल पर भाजपा के रंग के साफे लगाकर चल रहें थे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी कर रहें थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाजयुमो जयपुर शहर अध्यक्ष रितेन्द्र सिंह परिहार (टिंवकल) ने किया।

जवाहर सर्किल पर सांसद रामचरण बोहरा के नेतृत्व में सागानेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तथा संसदीय सचिव कैलश वर्मा के नेतृत्व में बगरू विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। यहां पर राजस्थानी चरी नृत्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिवादन किया गया। वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ मंत्री कालीचरण सराफ के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां पर राजस्थान के प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। शिक्षा संकुल के बाहर किशनपोल विधानसभा व हवामहल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहन लाल गुप्ता, विधायक सुरेन्द्र पारीक के नेतृत्व में साफा पहनाकर गणेश प्रतिमा व प0 दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। यहां पर राजस्थानी फॉग नृत्य के साथ स्वागत किया गया।
गांधी सर्किल पर आदर्श नगर व विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के नेतृत्व में किया। यहां पर अमित शाह ने महात्मा गांधी की मूर्ती पर पुष्पाजंलि अर्पित की। यहां पर राजस्थानी कटपुतली व शेखावटी के चंग नृत्य के साथ अमित शाह का स्वागत किया गया।

बिड़ला मन्दिर पर जयपुर देहात के कार्यकर्ताओं ने देहात जिलाध्यक्ष डी.डी. कुमावत के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

अम्बेडकर सर्किल पर सिविल लाईन्स विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत किया। यहां पर राजस्थानी घूमर नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अम्बेडकर सर्किल पर अमित शाह ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

सहकार सर्किल पर उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पर राजस्थान के प्रसिद्ध लग्ंगा नृत्य के साथ स्वागत किया।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर महिलाओं ने कलश धारण कर आरती उतारकर, पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यालय के बाहर राजस्थानी कालबेलिया नृत्य, कच्ची घोडी नृत्य, ढ़ोल नगाडे, शहनाई वादन व रणबांके  बजा कर स्वागत किया गया।

सभी स्वागत स्थलों पर शहर भाजपा के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष,कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, मोर्चो के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post