जयपुर दिनांक 24 अक्टूबर, 2017। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर आज विभिन्न बैठकों सम्पन्न हुई। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक सुबह 10.00 बजे, विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी की बैठक 11.30 बजे, भाजपा मीडिया सम्पर्क विभाग एवं मीडिया विभाग की बैठक सायं 04.00 बजे सम्पन्न हुई। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने सम्बोधित किया। प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये अशोक परनामी ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ गई है। विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्य, बूथ विस्तारक आदि कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रियता से भाग लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक विस्तार के रूप में 1 नवम्बर  2 नवम्बर तक ‘‘सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान’’ करने जा रहा है, जो संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण है। लोकसभा एवं विधानसभा उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जीत हासिल हो सकें, उस दिशा में ‘‘अजेय बूथ’’ का निर्माण करना चाहिए। भाजपा के विभिन्न मोंर्चो के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई। जिसमें ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ एवं ‘‘सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान’’ की चर्चा की गई। भाजपा मीडिया की बैठक को प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर ने संबोधित किया।

Share this post